SSP Scholarship 2025-26 E-KYC और E-Attestation: पूरा आसान गाइड (Students के लिए)

अगर आप SSP Scholarship 2025-26 के लिए apply कर रहे हैं, तो E-KYC और E-Attestation दो ऐसे स्टेप्स हैं जिन्हें ignore करना भारी पड़ सकता है। मैं आपको बिल्कुल आसान, clear और practical भाषा में समझाने वाला हूँ—ताकि आपकी scholarship बिना delay के approve हो जाए।

State Scholarship Portal (SSP Karnataka) राज्य सरकार का official portal है, जहाँ से Pre-Matric और Post-Matric students को scholarship दी जाती है।

SSP Scholarship E-KYC क्या है?

E-KYC एक Aadhaar-based verification process है, जिसमें आपकी पहचान और फोटो verify होती है। इसका main purpose है Fake applications रोकना, सही student को scholarship मिलना , DBT (Direct Benefit Transfer) smooth बनाना।

👉 Pre-Matric और Post-Matric—दोनों students के लिए E-KYC mandatory है।

SSP E-KYC कैसे करे पूरी प्रक्रिया

स्टेप 1:- सबसे पहेले Student portal में login करें (Pre-Matric / Post-Matric जैसा applicable हो) 👉 ssp.postmatric.karnataka.gov.in

स्टेप 2:- E-KYC पर क्लिक करे।

Dashboard पर message दिखेगा: “Your Aadhaar E-KYC needs to be done to capture your photograph…”

Click for E-KYC पर click करें

अगर message नहीं दिख रहा, तो menu से E-KYC option चुनें

स्टेप 3:- Aadhaar OTP Verification करे।

Aadhaar number डालें

OTP verify करें

Submit करें

स्टेप 4:- फोटो Confirm करे

Aadhaar-linked photo screen पर आएगी

सही है तो “Displayed Photo is Correct” tick करें

अब Save पर click करें।

Photo mismatch हो तो nearest Taluk Office / Aadhaar Centre में update करवाएँ

तो इस तरह आपकी E-KYC complete हो जाती हैं।

SSP Scholarship E-Attestation क्या है?

SSP Scholarship E-Attestation एक ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया है जिसमें आपके शैक्षणिक संस्थान के अधिकारी (Principal, HOD या Nodal Officer) डिजिटल रूप से आपकी scholarship application को verify करते हैं। इस प्रक्रिया में संस्थान के authorized officer अपने login ID से portal पर login करके छात्रों के आवेदन की समीक्षा करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि छात्र उनके संस्थान में वास्तव में पढ़ाई कर रहा है, उसकी attendance नियमित है, और जो documents upload किए गए हैं वे सही और प्रामाणिक हैं।

E-Attestation किसके लिए जरूरी है?

E-Attestation के बिना आपका scholarship application आगे process नहीं होता और न ही approve होता है। यह एक mandatory step है जो physical verification की जगह लेता है और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज़ बनाता है। आवेदन submit करने के बाद आपको अपने college या institute के nodal officer से मिलकर यह confirm करना चाहिए कि उन्होंने आपके application को e-attest कर दिया है। बिना e-attestation के scholarship की राशि नहीं मिल सकती, इसलिए इस step को नज़रअंदाज़ न करें।

E-Attestation में आप अपने education-related documents upload करते हैं, जिन्हें College Nodal Officer online verify करता है

E-Attestation पोस्ट-मैट्रिक छात्रों के लिए अनिवार्य है, सिवाय उन छात्रों के जो निम्नलिखित courses में पढ़ाई कर रहे हैं:

Course List

PUC

ITI
Nursing Diploma
GTTC
Polytechnic Diploma
Pharmacy Diploma
Para-Medical
Education Diploma

Pre-Matric students को E-Attestation नहीं करना होता


SSP E-Attestation कैसे करे Step-by-Step

Step 1: Post-Matric Login करे स्टूडेंट dasboard खुल जाएगा।

Step 2: Upload Section में जाए।

Step 3: Document Upload करे।

  • Upload E-Attestation Documents पर click करें
  • Document type select करें
  • Details भरें
  • PDF upload करें

Step 4: यह प्रोसेस Repeat करे।

  • सभी required documents के लिए same process repeat करें

Step 5: अब Nodal Officer को वेरफाइ करे।

  • College का Nodal Officer documents verify करके e-attest करेगा

Verification के बाद scholarship application आगे बढ़ेगी

Common Mistakes जो Students करते हैं

  • Aadhaar photo mismatch ignore करना
  • Wrong document upload करना
  • PDF format follow न करना
  • E-Attestation upload करके Nodal Officer follow-up न करना

👉 सुझाव : Upload के 2-3 दिन बाद college office में confirm कर लें।

निष्कर्ष

अगर आप SSP Scholarship 2025-26 बिना किसी tension, परेशानी या देरी के पाना चाहते हैं, तो E-KYC और E-Attestation दोनों महत्वपूर्ण steps को समय पर और बिल्कुल सही तरीके से पूरा करना बेहद जरूरी है। ये दोनों प्रक्रियाएं आपकी scholarship approval में key role निभाती हैं और इनमें से किसी एक में भी गलती या लापरवाही आपके पूरे application को reject करवा सकती है या फिर काफी लंबे समय तक आपकी scholarship को pending रख सकती है।

Q.1 E-KYC में “Authentication Failed” error क्यों आता है?

यह error तब आता है जब आपका Aadhaar mobile number से link नहीं है या application में दिया गया नाम Aadhaar से match नहीं करता। UIDAI website पर जाकर अपना registered mobile check करें और spelling mismatch को ठीक करें।

Q.2 Nodal Officer कौन होते हैं और उनसे कैसे संपर्क करें?

Nodal officer आपके college के Principal, Vice-Principal या designated faculty होते हैं जो scholarship verification करते हैं। College के administrative office में जाकर उनकी जानकारी लें और application number देकर e-attestation के लिए request करें।

Q.3 क्या E-KYC और E-Attestation दोनों जरूरी हैं?

हाँ, दोनों अनिवार्य हैं। E-KYC आप खुद Aadhaar verification से complete करते हैं, जबकि E-Attestation institution द्वारा किया जाता है। दोनों के बिना scholarship approve नहीं होती।

Q.4 E-Attestation की status कैसे check करें?

Scholarship portal पर login करके “Application Status” या “Institute Verification Status” section में देखें। अगर pending दिख रहा हो तो nodal officer से follow-up करें। Verified होने पर green tick या “Verified by Institution” message दिखेगा।